फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 20 साल बाद दिल्ली से चोरी हुई बाइक को पुलिस की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार रात नौ बजे कोतवाली पुलिस ने 22 साल पहले दिल्ली में चोरी हुई बाइक को मुखबीर की सूचना पर स्टेशन परिसर के बाहर एक शहर निवासी से बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार बाइक 22 साल पहले दिल्ली से चोरी हुई थी। जिसका मुकदमा दिल्ली के कालका थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

वहीं बाइक स्वामी का कहना है कि उसके बच्चे दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते थे। जहां उन्हें आने जाने में दिक्कत होती थी। तो बाइक स्वामी के परिचित ने यह बाइक बच्चों को दिलवा दी। जब से ही वह बाइक का उपयोग कर रहा है। मंगलवार रात नौ बजे करीब व्यक्ति रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था।
इस दौरान मुखबिर ने बाइक की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक स्वामी से कागज मांगे। तो बाइक स्वामी ने कागज पुलिस को दिखा दिए। लेकिन पुलिस शक के तौर पर बाइक को कोतवाली ले आई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें