फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने गुमथल कांड के आरोपी सिपाहियों के बयान दर्ज किए

Thu, 07 Dec 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में चोरी के शक में छह ग्रामीणों को उठाकर यातना देने के मामले की जांच को सीओ कर रहे हैं। पर अभी जांच पूरी नहीं हुई है। हालांकि जांच कर रहे सीओ ने आरोपियों सिपाहियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

गांव गुमथल में एक गोदाम में बैटरी चोरी के मामले की पीड़ित व उनके परिवार लोग एसपी से मिले थे और शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर सीओ चंदौसी जांच कर रहे हैं। जांच अंतिम चरण में है। अभी रिपोर्ट तैयार नहीं की है। एक दो दिन में एसपी को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। दो दिन पहले सीओ स्तर से आरोपी पक्ष के बयान दर्ज कराए गए हैं। ताकि जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट दी जा सके। इस मामले के दो आरोपी सिपाही छुट्टी पर चले गए हैं। तरह तरह की चर्चा चल रही है। इस मामले में थाना पुलिस पहले ही पीड़ित व उनके परिजनों से मिलकर मान मनौव्वल कर चुकी है। किसी तरह से समझा बुझाकर यह बयान लिखवाएं हैं कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पर पीड़ितों के फोटो, एसपी से की गई शिकायत, सीसीटीवी फुटेज आदि ऐसे साक्ष्य हैं, जो आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जा रहे हैं। ऐसे में जांच में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें