चंदौसी। शीतगृह हादसे के मामले में आरोपियों के घर सर्च वारंट लेकर पुलिस पहुंची और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कागजात की जांच में जुटी है। इस दौरान आरोपियों के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। शीतगृह हादसे के मामले में पुलिस व प्रशासन जांच में जुटा है। साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने उप जिला मजिस्ट्रेट से आरोपियों के घर का सर्च वारंट जारी कराया। देर रात एसओजी, चंदौसी पुलिस नायब तहसीलदार निश्चय कुमार के साथ आरोपी रोहित के घर पहुंची। वहां परिजनों की मौजूदगी में तलाशी ली। पुलिस शीतगृह से संबंधित कागजात की तलाश में जुटी है। इस दौरान आरोपियों के परिजन भी मौजूद रहे। पुलिस व नायब तहसीलदार के आने के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।