फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में कबाड़ गोदाम में पुलिस का छापा

विज्ञापन
संभल के मोहल्ला रायसत्ती में कवाड़ के गोदाम से छापेमारी में बरामद ट्रैक्टर के पुर्जों को ट्राली ? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नखासा पुलिस ने रायसत्ती खेड़ा स्थित एक कबाड़ गोदाम से मंगलवार को ट्रैक्टर के पुर्जे बरामद किए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई एक सप्ताह में तीसरी है। कबाड़ बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कार्रवाई को पूछताछ के आधार पर बता रही है। हालांकि जिसके गोदाम पर छापा मारा गया है उसके संचालक पर चार दिन पहले दूसरे गोदाम से मिले माल के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। अब पुलिस ने आरोपी के गोदाम के ताले तोड़कर माल बरामद किया है। बरामद किया गया माल लाखों रुपये की कीमत का माना जा रहा है।
विज्ञापन

नखासा पुलिस ने 18 सितंबर को पांच गोदामों पर छापा मार कर दस पुराने ट्रैक्टर और उनके पुर्जे बरामद किए थे। जिसमें छह कारोबारियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया था। अदालत ने सभी को जेल भेजा था। इस मामले में चार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस के मुताबिक वे भागे हुए हुए हैं। वहीं दूसरी कार्रवाई 21 सितंबर को हौद भदे सराय निवासी अहसान के गोदाम पर की थी। जहां से ट्रैक्टर के पुर्जे बरामद किए गए थे।
पुलिस ने 50 ट्रैक्टरों के पुर्जे बरामद होना स्वीकार किया था। मंगलवार को हुई बरामदगी एक सप्ताह में तीसरी कार्रवाई है। यह कार्रवाई मोहल्ला शाहबाजपुरा निवासी नाजिम के गोदाम पर की है। नाजिम 21 सितंबर को अहसान के गोदाम से हुई बरामदगी में आरोपी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने अहसान के गोदाम में बरामदगी के वक्त जो मुकदमा लिखा है उसमें नाजिम आरोपी बताया है।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो यह कार्रवाई पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर है। अहसान के गोदाम से मिला माल चोरी के ट्रैक्टरों का था। पड़ताल में मालूम हुआ कि नाजिम का एक गोदाम अलग है। जिसमें काफी ट्रैक्टर के पुर्जे रखे हुए हैं। उसी आधार मंगलवार को छापामार कार्रवाई की गई है। इसमें काफी मात्रा में ट्रैक्टर के पुर्जे बरामद किए हैं। थाना पुलिस से जब इस बारे में पूछा गया तो पुलिस ने कहा कि अभी तो कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें