फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंभीर अपराध में शामिल 20 आरोपियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली

Sat, 05 Oct 2024 05:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 20 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। यह सभी आरोपी गंभीर अपराधों में आरोपी हैं। इसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय निवासी रिजवान, इरफान, माता का थान निवासी इरफान, सैफ खां सराय निवासी जमशेद और कोटगर्वी निवासी शारिक की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग निवासी फैसल, तंजील, चंदावार की मढैया निवासी विरासत, इमरान, गब्बर उर्फ कादिर, गांव बिलालपत निवासी मोमीन, गांव शहबाजपुर कलां निवासी इकराम, गांव सैदपुर इम्मा निवासी अमित कटारिया की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी तरह ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी रिजवान, नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर निवासी अमन, नई बस्ती निवासी सन्नी सैनी, गांव लखौरी निवासी गौरव उर्फ सिद्धांत, गांव फत्तेहपुर देव निवासी नफीस, हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला भूडृा निवासी तनवीर उर्फ गुल्लू, गांव हसनपुर मुंजब्ता निवासी दानिश की हिस्ट्रीशीट खोली है। बताया कि इन सभी 20 हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। इसमें डकैती, लूट, गोहत्या, वाहन चोरी और फर्जी करंसी जैसे अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें