फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद की गाड़ी चेक की

Tue, 17 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मुरादाबाद रोड पर शंकर कोल्ड स्टोरेज के निकट स्टेटिक मजिस्ट्रेट चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही कैबिनेट मंत्री का काफिला वहां से गुजरा। मजिस्ट्रेट ने गाड़ियों को रुकवाया। जिस कार में कैबिनेट मंत्री सवार थे उसे चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री कार में ही बैठे रहे लेकिन उनके सुरक्षा कर्मचारी नीचे उतरे और चेकिंग कराई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट महादेव वर्मा ने बताया कि रुटीन में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान  मंत्री नवाब इकबाल महमूद की गाड़ी गुजरी उसे भी चेक किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला नहीं पकड़ा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें