फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल और चंदौसी में पुलिस ने किया पैदल मार्च, नियमों के पालन के लिए पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने फ्लैगमार्च कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने के लिए अपील की। जगह जगह मिली भीड़ को हिदायत देकर हटाया गया। साथ ही फिर से दूरी का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुरुवार को संभल कोतवाली पुलिस पैदल मार्च करने के लिए निकली तो जगह जगह लोगों से लॉकडाउन और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर काफी भीड़ लगी मिली। पुलिस ने हिदायत देते हुए कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने जगह जगह चेकिंग की।
वहीं दूसरी ओर चंदौसी नगर में काफी भीड़ भाड़ खरीदारी करती मिली। पुलिस ने कई दुकानों से ग्राहकों केे बाहर निकाला। दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने दौड़ाया भी और युवकों पर सख्ती भी की। कई दुकानों से युवक निकलकर भागते नजर आए। पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा भी और बाद में हिदायत देकर छोड़ दिया गया। चंदौसी पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह ने फोर्स के साथ पैदल मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें