फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागे पांच कार सवारों को पकड़ा

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को रात नौ बजे अनूपशहर-गवां मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान अनूपशहर की ओर से आ रही कार को रोकने का इशारा किया।कार पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर मुठभेड़ के बाद कार, कार सवार पांच युवक और कब्जे से पांच तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान रजपुरा पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि अनूपशहर-गवां मार्ग पर रात करीब नौ बजे चेकिंग चल रही थी। अनूपशहर की ओर से एक कार आते दिखाई दी तो रोकने का इशारा किया।

कार चालक ने कार को पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर कार का पीछा किया गया। कार का पीछा करते समय बदमाशों ने कई फायर भी किए। राजवीर सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद कार, पांच तमंचे और 10 कारतूस कब्जे में लिए गए हैं। असमौली थाना क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी कमरेआलम पुत्र इल्यास, मदाला गांव निवासी मोहसिन पुत्र सुक्खा और शाहबुद्दीन पुत्र मुन्ना, बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रहाना निवासी आशु पुत्र नूरा और संभल निवासी एहजाम पुत्र मंसूर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ हाे रही है।
विज्ञापन


धनारी में चोरी की कार बरामद, दो गिरफ्तार
धनारी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की कार बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक चोरी की वरनाकार सहित अशोक कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी चकौसी थाना नखासा से एक 12 बोर तमंचा सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए और नफीस पुत्र समशेर निवासी जसरत नगला थाना असमोली से 315 का तमंचा वरामद कर भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें