फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कपिल सिंघल के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर रहा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल की तलाश में शुक्रवार को पुलिस का संभल अदालत के बाहर कड़ा पहरा रहा। पुलिस के साथ आआरएफ के जवान भी तैनात दिखाई दिए। सूचना थी कि जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में दर्ज मुकदमे की लगी तारीख पर कपिल सिंघल पहुंच सकता है। पुलिस अन्य मामले में कपिल सिंघल की तलाश है। हालांकि तारीख पर कपिल सिंघल नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी अदालत पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन


कोतवाली के क्राइम निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जीएसटी चोरी व फर्जी बिल मामले में दर्ज मुकदमे में कपिल सिंघल भी आरोपी है। उसके अलावा वर्ष 2016 में दर्ज हुए एक दूसरे मुकदमे की शुक्रवार को अदालत में तारीख लगी थी। सूचना थी कि वह तारीख पर आना है। हमें अन्य मामले में भी तलाश है। इसलिए निगरानी की गई। हालांकि वह अदालत नहीं पहुंचा।
मालूम हो कपिल सिंघल पर स्क्रैप फैक्टरी में चोरी के वाहन काटने, गोरखपुर मठ के नाम से धमकी दिलाने और जबरन संपत्ति नाम कराने जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


0000000000
स्क्रैप फैक्टरी में कार्रवाई के बाद बढ़ती गईं कपिल सिंघल की मुसीबत

कपिल सिंघल के खिलाफ पहला मुकदमा 18 अप्रैल को दर्ज किया गया था। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में संचालित स्क्रैप फैक्टरी में चोरी के वाहन काटने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि चोरी के वाहन काटने के प्रमाण मिले हैं। इसी फैक्टरी में पुलिस की जानकारी के बिना कैमरे लगवाने पर विवेचना प्रभावित करने के मामले में दूसरा मुकदमा दर्ज किया गदा था। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी विपुल गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया है कि उसकी संपत्ति, ट्रक, बाइक, कार को जबरन नाम कराया गया। बात नहीं मानने पर परिवार की जान लेने की धमकी तक दी। पुलिस एक कार बरामद कर चुकी है। इसके बाद अलग-अलग मामले में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

0000000



विपुल गुप्ता ने जिस ट्रक को अपना बताया था, वह पुलिस ने बरामद किया

विपुल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनका ट्रक कपिल सिंघल व उनके साथियों ने जबरन धमका कर अपने नाम कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने वह ट्रक भी बरामद कर लिया है। सीज की कार्रवाई की गई है। अब तक पुलिस दो वाहन ऐसे बरामद कर चुकी है जो जबरन नाम कराए गए थे। पुलिस को अब अन्य वाहनों की तलाश है। जो प्लॉट नाम कराए गए थे उनकी भी जानकारी पुलिस खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुधवार की रात ट्रक चेकिंग के दौरान पकड़ा है। फिलहाल सीज कर दिया गया है।

0000000000

कपिल सिंघल की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी, कि वह अदालत पहुंच रहा है। इसलिए पुलिस पहुंची थी। उसने एक ट्रक जो जबरन नाम कराया था वह संभल कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। उसको सीज कर दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें