गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 08 जनवरी 2017 को वह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। रात साढ़े नौ बजे करीब मुखबिर कि सूचना मिली कि बबराला रोड पर स्टेट बैंक की शाखा के निकट खाली पड़े प्लाट पर कुछ लोगों के पास चोरी की बाइकें हैं। इस पर मौके पर जाकर दबिश दी गई तो वहां मौजूद तीन लोगों के पास छह बाइकें मिलीं। जानकारी करने वाले वह लोग बाइकों के कागजात नहीं दिखा पाए। इनके पास अवैध असलहे भी थे। तीनों लोगों को बाइकों व असलहे समेत गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
जहां पूछताछ में इन लोगों ने राजेश पुत्र भूरे सिंह यादव निवासी गांव न्योरा-ब्योरा थाना रजपुरा, विजयपाल पुत्र रामस्वरूप यादव व ओमपाल पुत्र राजाराम निवासी गांव रफीपुर थाना बहजोई बताया। इनके पास से एक-एक तमंचा व कारतूस पाए गए हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों ने एक बाइक संभल रोड बहजोई से, एक बाइक नरौरा जिला बुलंदशहर से तथा चार बाइकें गाजियाबाद व दिल्ली से चोरी करना बताया। सिटी इंचार्ज आरके यादव ने बताया कि आरोपी बाइकों के चेचिस व इंजन नंबर बदलकर बेचकर धन अर्जित करते थे। उन्होंने बताया कि राजेश पर पिछले दिनों बलात्कार का एक मुकदमा भी चला है। जिसमें उसने तीन वर्ष की सजा भी काटी है। पुलिस टीम में एसआई राजीव कुमार, एचसी जनार्दन सिंह, रामकुमार, गजेंद्र व संदीप रहे।
पुलिस ने बूथों का निरीक्षण कर बनाया सुरक्षा चक्रव्यूह
संभल/सौंधन। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को प्रशासन जल्द पूरा करने के प्रयास में लगा है। एसपी के आदेश पर सोमवार को हयातनगर पुलिस ने बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ की सुरक्षा के लिए चक्रव्यूह भी तैयार किया गया।
एसपी बालेंदु भूषण ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे बूथों पर जाकर निरीक्षण करें कि कौन सा बूथ गांव के बीच में और वहां की सुरक्षा के लिए किस-किस स्थान सुरक्षा कर्मियों को लगाया जाएगा। इसका पूरा चार्ट बना लें। ये निर्देश मिलने के बाद सोमवार को थानाध्यक्ष सुनील अहलावत क्षेत्र के सोतीपुरा, नगला, कमलपुर सराय, कैमा, बसल़ा, खिरनी, सौंधन सकरपुर समेत लगभग 20 गांवों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है। दूसरी तरफ आचार संहिता का पालन कराने के लिए असमोली पुलिस ने संभल जोया मार्ग पर वाहनों का चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान उन्होंने दो गाड़ियों से हूटर उतरवाए। इसके अलावा संभल में चौधरी, चंदौसी चौराहा चेकिंग हुई।