फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान के परिवार और करीबी लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

Wed, 08 Nov 2023 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी निवासी किसान ज्वाली (50) पुत्र श्रीराम की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के परिवार के सदस्यों के साथ ही करीबी और पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। दूसरे दिन की पूछताछ के दौरान कुछ संदिग्ध मिले हैं। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जिससे हत्या का खुलासा किया जा सके। मालूम हो रविवार की रात किसी समय ज्वाली की किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। शव सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी रूपवती ने देखा था। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया था। इसलिए पुलिस ने रुपयों के लेनदेन और जमीन आदि के बिंदु पर भी छानबीन शुरू कर दी है। गांव में चर्चा है कि मृतक लोगों को रुपये ब्याज पर देता था। इसलिए अंदेशा है कि रुपयों के लेनदेन में हत्या हो सकती है। हालांकि पुलिस के हाथ ऐसा कोई तथ्य नहीं आया है। जिससे यह पता चल सके कि हत्या क्यों की गई है। मंगलवार को परिवार के सदस्यों समेत 15 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन

सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम छानबीन कर रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। अभी कुछ संदिग्ध मिले हैं। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे हत्या का खुलासा किया जा सके। -कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें