फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरोगा पर नगर कीर्तन में महिला गतका सदस्य से छेड़खानी का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को निकली शोभायात्रा के फड़ियाई बाजार पहुंचने पर गतका दल की एक महिला सदस्य और ड्यूटी पर तैनात दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए माहौल गरम हो गया। महिला गतका सदस्य ने दरोगा पर शराब के नशे में छेड़खानी करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान आधे घंटे के लिए जुलूस बाजार में रुका रहा।
विज्ञापन

सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर सिख समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में उस समय हड़कंप मच गया। जब शोभायात्रा फड़ियाई बाजार पहुंची। यहां शोभायात्रा के दौरान गतका प्रदर्शन चल रहा था, तभी किसी बात पर गतका दल की महिला सदस्य की एक दरोगा से तीखी बहस हो गई। महिला सदस्य ने शोभायात्रा की सुरक्षा में तैनात दारोगा पर शराब के नशे में छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इससे संगत में शामिल लोग आक्रोशित हो गए।
लोगों का गुस्सा देखकर दरोगा मौके से भाग निकला, पीछा करके गतका पार्टी के लोगों ने दरोगा को पकड़ लिया। सूचना पाकर गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी और प्रभारी निरीक्षक मोहित बलियान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ मनोज कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस और पदाधिकारियों के बीच कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे तक जुलूस रुका रहा, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मोहित बालियान ने बताया कि शराब पीने और छेड़खानी का आरोप गलत है। जबकि भीड़ में बाइक से टकराने से बचाने के लिए गतका पार्टी में शामिल सदस्य को केवल हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें