फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस ने चलाई लाठी

विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला नखासा में लाकडाउन में घूमते व्यक्ति को घेरकर पकड़ती पुलिस। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना हो या कोई और महामारी, पर हम नहीं सुधरेंगे। लॉक डाउन में लोग बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस को दूसरे भी खूब सख्ती बरती और डंडा लेकर लोगों को खूब दौड़ाया। भीड़ लगने पर एसडीएम व सीओ ने किराना की दुकान बंद करा दी। दोपहर के समय बाजार में शांति दिखाई दी। हाईवे खाली नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना महामारी घोषित हो चुकी है। बचाव के लिए 21 दिन का लॉक डाउन चल रहा है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। लॉक डाउन का सातवां दिन है, लेकिन चंदौसी में लोग मानने को तैयार नहीं है। मंगलवार को फिर से लोग घर के बाहर घूमते दिखाये।
भीड़ की सूचना पर सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस के साथ निकले। पावर हाउस कालोनी, लक्ष्मण गंज, सीकरी गेट, गणेश कालोनी, कैथल गेट, मोहल्ला चुन्नी, आवास विकास विकास, बहजोई रोड, अकबरपुर चितौरी, मुरादाबाद रोड, बदायूं चुंगी, वेयर हाउस, मोहल्ला, नखासा, जारई गेट में बाहर घूम रहे लोगों को लाठी लेकर दौड़। कई जगह लोगों को मुर्गा बनाया। बाहर घूम रही महिलाओं को पुलिस ने लाठी से सबक सिखाया और घर कमें रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

आवास विकास में दुकान कराई बंद
आवास विकास कालोनी में किराना व्यापारी ने दुकान खोली हुई थी। उस पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। पुलिस को देख ग्राहक फरार हो गए। भीड़ लगने पर दुकानदार को फटकार लगाई तथा दुकान को बंद करा दिया।
पावर हावर कालोनी में दीवार फांद घर में घुसी पुलिस
पावर हावर हाउस कालोनी में कुछ युवक क्रिकेट खेल र-हे तथा लोग खुले आम बाहर घूम रहे हैं। कई बार हिदायत देने के बाद भी लोग नहीं माने। पुलिस पहुंची, युवक व लोग घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस दीवार फांदकर अंदर घुस गए और उन्हें नसीहत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें