फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रेल लाइन पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गुन्नौर। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रेल लाइन पर राजघाट के निकट अज्ञात युवक का कटा हुआ शव मिला है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे गंगाघाट राजघाट के नजदीक अलीगढ़ रेल लाइन पर अज्ञात युवक का कटा हुआ शव लोगों को दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया जिसे सुनकर स्नान करने जा रहे लोग जमा हो गए।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से बातचीत की लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। बबराला चौकी प्रभारी चांदवीर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

युवक की उम्र करीब 25 वर्ष होगी। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। आसपास के थानों को बता दिया गया है। शिनाख्त कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें