फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस नहीं पहुंची किसी नतीजे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के जगदीशपुरी में दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गृहस्वामी के साथ हुई मारपीट को देेखते हुए पुलिस कोई रंजिश मान रही है और परिजनों से जानकारी कर जांच में लगी है।
विज्ञापन

गांव जगदीशपुरी में नकाबपोश बदमाशों ने पल्लेदार मुन्ना सिंह के घर लूट की वारदात की थी। पुलिस ने शुरू में पल्लेदार के साथ मिलकर जंपिंग झूला लगाने वाले साथी को उठाकर पूछताछ की थी। पर कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी। गृहस्वामी मुन्ना के साथ बदमाशों ने खूब मारपीट की थी। माथे में चोट के साथ हाथ, पैर, कमर में गुम चोटें हैं। पुलिस अब से लूट के साथ रंजिश से भी जोड़कर देख रही है।
परिजनों से इस बारें में जानकारी की। पर उन्होंने किसी भी तरह के विवाद या रंजिश से इंकार किया है। मुन्ना सिंह के घर के पास ही दिन में एक युवक का मंढ़ा था और रात को डीजे बज रहा था। कुछ युवक शराब पीये घूम रहे थे। पुलिस उनकी पहचान कर पूछताछ के प्रयास में है। 36 घंटे के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें