संभल। संभल में एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष के भाई को हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने चोरी की कार के साथ हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही व्यक्ति ने इस बारे में सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गांव जा पहुंची। गांव में से कार को कब्जे में लिया। उस वक्त जिलाध्यक्ष के भाई गाड़ी को चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। कार को लेकर पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, रविवार की दोपहर में हजरतनगर गढ़ी पुलिस को सूचना मिली कि बराही गांव में एक जिलाध्यक्ष के भाई चोरी की कार से घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर जा पहुंची। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लिया है। कार चोरी की है या फिर उनकी है, इस बारे में जानकारी की जा रही है। छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है कि कार चोरी की है या नहीं।