मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह झारखंड राज्य की निवासी है। वह फरीदाबाद में घरों में कार्य करती है। जबकि युवक बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र का निवासी है। वह फरीदाबाद में कारपेंटर का कार्य करता है। दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई।
धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों मिलने के लिए फरीदाबाद से चंदौसी पहुंचे और कमरे की तलाश में जुट गया। तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कुछ युवकों की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास प्रेमी युगल को हिरासत में कोतवाली ले आई। दोनों से जानकारी की जा रही है और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।