फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो स्कूटी व दस बाइकों के साथ पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े, एक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने वाहन चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिफ्तार किया। और दो स्कूटी और दस बाइकें बरामद की हैं। एक आरोपी भागा हुआ है। पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर किया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा व चाकू भी मिले हैं। पुलिस ने वाहन चोरी के अलावा अवैध शस्त्र के मामले में भी कार्रवाई की है। आरोपियों का चालान कर जेल भेजा गया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने खुलासा करते हुए बताया कि नखासा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह को मुखबिर ने बताया कि गांव मुकर्रबपुर में संदिग्ध लोग बाइक पर खड़े हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोग पकड़ लिए और एक भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तमंचा, दो कारतूस व चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुरा निवासी मोहम्मद शानू और गांव फुलसिंहा निवासी समर के रूप में कराई। भागे हुए आरोपी की जानकारी मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव नगलिया निवासी वारिस के रूप में कराई। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह अपने भागे हुए साथी वारिस के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दस बाइक और दो स्कूटी गांव मुकर्रबपुर गांव के जंगल में एहसान के बंद पड़े ईंट भट्टे से बरामद की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया के पकड़े गए आरोपियों में समर हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिस पर हत्या, जानलेवा हमला और चोरी से जैसे कई मामले दर्ज हैं। भागे हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें