फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मतदान केंद्र पर आयु कम वाले तीन को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। निकाय चुनाव के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मतदान केंद्र से दो युवतियों तथा एक को फर्जी वोट डालने के शक में हिरासत में ले लिया। मतदान केंद्र के लोगों के साथ खड़े पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। प्रशासन की सख्ती देख मतदान केंद्र के आसपास खड़े लोग भाग गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे डीएम मनीष बंसल व एसपी चक्रेश मिश्र एफआर इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र पर पहुंचे। यहां विद्यालय में आठ पोलिंग बूथ बनाए गए। निरीक्षण के दौरान दो युवतियों को फर्जी मतदान करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। युवतियों के आधार कार्ड में 18 वर्ष से आयु कम थी। इसके बाद भी वह मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंच गईं। महिला पुलिस दोनों युवतियों को कोतवाली ले आई।
इसी विद्यालय में एक युवक के पास आधार कार्ड मिला। जिसमें 18 वर्ष से कम आयु थी। विद्यालय के बाहर गली में कुछ लोग खड़े थे। डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे तो वहां पिता-पुत्र पर लोगों को एकत्र करने का आरोप लगाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोगों को पुलिस ने लाठी फटकार पर भगाया। फर्जी वोटिंग के शक में पकड़े गए लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें