कैलादेवी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव शकरपुर निवासी लोकेश चोरी की बाइक के साथ कहीं जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नूरपुर तिराहे पर घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की। पुलिस आरोपी हिस्ट्रीशीटर को बाइक समेत थाने ले गई। जहां रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने फायरिंग के वांछित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गांव कैलमुडी निवासी कालू उर्फ ज्ञानवीर और बबलू को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना से आरोपियों को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। संवाद