फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के दावेदार के घर से पुलिस ने पकड़ी चुनावी मिठाई, दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रधानी पद के दावेदार के घर से पुलिस ने 25 किलोग्राम बालू शाही मिठाई पकड़ी है। यह मिठाई मतदाताओं को लुभाने के लिए आई थी। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देख दावेदार और अन्य लोग भाग गए। पुलिस ले मिठाई जब्त कर ली है। पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। बुधवार शाम साढ़े छह बजे करीब गांव बराही से नखासा इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह को सूचना मिली कि प्रधानी पद का दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए बालूशाही मिठाई लेकर आया है और घर में रखी है। सूचन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो बालूशाही बरामद हुई। नखासा इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में जानकारी मिली है कि दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए बालूशाही लेकर आया था और यह मिठाई मतदाताओं को बांटी भी जा रही थी। मौके से 25 किलोग्राम मिठाई बरामद की गई है। प्रधानी का दावेदार व अन्य लोग भाग गए थे। आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें