फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस ने पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा, तीन गिरफ्तार, 16 पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा है। इसे चला चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जबकि कैंटर में भरे 16 पशुओं को भी बरामद किया गया है। उप निरीक्षक सुंदरलाल रविवार को पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि संभल की ओर से एक कैंटर मुरादाबाद की ओर आ रहा है। जिसमें पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और फिरोजपुर पुल के पास कैंटर की घेराबंदी की। कैंटर को चालक ने भगाने का प्रयास किया पर पुलिस ने गाड़ी से पीछा करके रोक लिया।
कैंटर चला रहे व्यक्ति ने अपनी पहचान सरफराज निवासी नौगावां, दूसरे ने अरमान निवासी घेर पछिया अमरोहा और तीसरे ने आमिर निवासी मोहल्ला जट बाजार अमरोहा बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें 16 पशु बरामद हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें