फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची पुलिस से गाली गालौज और मारपीट, दो सिपाही घायल, एक की वर्दी फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
:::संभल। असमोली थाना पुलिस के साथ दो भाइयों ने अभद्रता की और गाली गलौज के बाद मारपीट पर उतारू हो गए। एक सिपाही की वर्दी फट गई। पुलिस कर्मियों से विवाद होने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और विवाद कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर असमोली पुलिस लॉकडाउन के पालन के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान असमोली में एक दुकान खुली मिली। पुलिस ने दुकान बंद करने के लिए कहा तो दुकान पर बैठे दोनों भाई आग बबूला हो गए। उन्होंने एक पुलिस कर्मी से धक्का मुक्की की और मारपीट पर उतारू हो गए। जब अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी फट गई। थाने में तैनात सिपाही मलय गुरु और सौरभ कुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस बुलाकर आरोपियों को पकड़ लिया और थाने ले गए। रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों से अभद्रता की गई और वर्दी भी फाड़ी है। दो सिपाही घायल हो गए हैं। सरकारी कार्य में बाधा और अन्य धाराओं में असमोली निवासी अर्जुन सिंह यादव और विक्रम सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें