संभल। कोतवाली पुलिस ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। साथ ही कोरोना संक्रमण के खतरे से अवगत कराया। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने फोर्स के साथ बाजार का भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदार और ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी।
कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान चेतावनी भी दी गई। जुर्माना वसूला जाएगा और रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। पुलिस के भ्रमण के दौरान मास्क न लगाने वाले लोग इधर उधर छिपते दिखाई दिए।