फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को 96 अंग्रेजी शराब के पव्वे के साथ दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के अलावलपुर तिराहा पवांसा रोड से पुलिस ने सूचना पर बिना नंबर की बाइक से शराब लाते दो युवकों को हिरासत में लिया। इनसे 96 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। दोनों युवकों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक शराब पंचायत चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए ला रहे थे।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र की पुलिस चौकी नरौली के इंचार्ज योगराज सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पवांसा रोड से दो युवक बिना नंबर की बाइक से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को अलावलपुर तिराहे पर रोक लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवकों ने अपने नाम मनोज व पुष्पेंद्र निवासी कासमपुर जगरूप बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से कट्टे में 96 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए। आरोपी मनोज ने बताया कि गांव में उसका भाई पंचायत चुनाव लड़ रहा है। इसलिए वोटरों को लुभाने के लिए शराब लाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें