फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के तेल से भरा कंटेनर लूटने और मसालों से भरा कंटेनर चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अमरोहा थाना क्षेत्र के रजबपुर में मसालों से भरा कैंटर चोरी करने और मुरादाबाद में रामपुर बाईपास से सरसों के तेल का कैंटर लूट के मामले का संभल पुलिस ने खुलासा किया है। इन घटनाओं को संभल, हापुड़ और मेरठ के बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि चार बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया।
विज्ञापन

बुधवार को हुए खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मढै़या में मंगलवार की रात बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर ली। दो बदमाश टीम ने पकड़ लिए और अन्य चार बदमाश भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत गांव बहरामपुर निवासी इमरान उर्फ इस्लाम व उस्मान के रूप में कराई।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने 24 मई को मसालों से भरा कैंटर अमरोहा के रजबपुर में चोरी किया था। आरोपी इमरान ने बताया कि वह बाबूगढ़ से सवारी बनकर मुरादाबाद के लिए कैंटर में बैठा था। अमरोहा जिले के रजबपुर में कैंटर रुकवा लिया और कोल्डड्रिंक पीने के लिए उतर गया। कैंटर चालक को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और चालक के बेहोश होने पर उसको वहीं फेंककर अन्य बदमाशों के साथ कैंटर लेकर चले गए। साथ ही बदमाशों ने बताया कि 5 जून की रात को मुरादाबाद में रामपुर बाईपास से सरसों तेल से भरे कैंटर की लूट की थी। उस घटना में शामिल एक बदमाश हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत गांव बहरामपुर निवासी कादिर पहले ही पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

भागे हुए बदमाशों के नाम असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार की मढ़ैया निवासी गब्बर उर्फ कादिर, आमिर खान, हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी अंतर्गत गांव बहरामपुर निवासी साकिब व मेरठ के थाना मुडाली अंतर्गत गांव लोटी निवासी इमरान बताए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भागे हुए बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर काफी मात्रा में मसाले के पैकेट बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें