फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं मोहर्रम यौमे अशूरा पर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट, अधिकारी रहे भ्रमणशील

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं मोहर्रम यौमे अशूरा पर पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट, अधिकारी रहे भ्रमणशील
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभल का दौरा कर अधीनस्थों से ली हालात की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। जिलेभर में दसवीं मोहर्रम पर यौमे अशूरा के जुलूस नहीं निकाले गए। इमामबाड़े और कर्बला पर पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी लगातार भ्रमण करते नजर आए। मुख्य स्थानों पर भी पीएसी और पुलिस तैनात रही। इस बार कोरोना काल के चलते जुलूस और ताजिए निकालना प्रतिबंधित रहा। इसी क्रम में सख्ती दिखाई गई। कोरोना काल के चलते शासन ने ताजिए और जुलूस न निकालने के लिए गाइडलाइन जारी की। जिसका पालन भी सख्ती कराने के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में दसवीं मोहर्रम यौमे अशूरा पर संभल जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। रविवार को सुबह से ही जगह जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी संभल का दौरा किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन का कहीं उल्लंघन हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई तय है। इसी के चलते अधीनस्थ अधि कारी भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। कर्बला और इमामबाड़ों पर पहरा लगाए रखा। जिससे कोई उल्लंघन न हो जाए। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। मालूम हो दसवीं मोहर्रम पर संभल में काफी ताजिए निकाले जाते थे। सिरसी, नूरिया सराय और बुकनाला में जुलूस निकलते थे लेकिन इस बार कोरोना काल के चलते गम ए हुसैन घरों में रहकर ही मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें