फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर आने-जाने से बचें पुलिसकर्मी, ड्यूटी वाले स्थान पर ही डालें डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना योद्धा बनकर काम कर रहे पुलिसकर्मियों का नोडल अधिकारी बनकर आए पीएसी मुरादाबाद के आईजी अमित चंद्रा ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने क्वारंटीन केंद्र और अन्य स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों से बातचीत की। कहा कि बाहर से आने-जाने की बजाए वहीं डेरा डालें। कोरोना से निपटने के उपायों के प्रति कितनी जागरूकता है, इस बात को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आईजी ने चंदौसी के आश्रय स्थल में बने क्वारंटीन केंद्र में पुलिस कर्मी से सवाल पूछा कि अगर क्वारंटीन स्थल से कोई भागने का प्रयास करता है तो कैसे रोकेंगे, इस पर पुलिसकर्मी ने जवाब दिया कि हाथ में लिए प्रोटेक्टर को सामने लगाकर रोका जाएगा। आईजी ने चंदौसी में पुलिस के इंतजाम को संतोषजनक माना। पुलिसकर्मियों से कहा कि ड्यूटी के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरतें और अपने पौष्टिक भोजन का ध्यान रखें। बाहर से आने जाने के स्थान पर ड्यूटी वाले शहर में ही डेरा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें