फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से हुई जुमे की नमाज, एहतियातन तैनात रहा पुलिस बल

विज्ञापन
संभल में शंकर चौराहे पर पुलिस बल के साथ तैनात पुलिस बल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। शुक्रवार नमाज के दौरान नगर के कई स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहा। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी भ्रमणशील रहे। दरअसल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल के बाद से नगर में प्रत्येक शुक्रवार को एहतियाती सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन

नगर के जामा मस्जिद पर कोतवाली प्रभारी रवींद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ तैनात रहे। उन्होंने नमाज के बाद लोगों से संवाद किया और आपसी सौहार्द और अमन बनाए रखने की अपील की। जिसमें लोगों ने पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
एहतियाती तौर पर चौधरी सराय, शंकर चौराहा, चंदौसी चौराहा और छंगामल की कोठी पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात रहा। वहीं उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ओर पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ भी भ्रमणशील रहे। उन्होंने भी जिम्मेदार लोगों से संवाद कर अमन बनाए रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें