फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को शांति व्यवस्था की चुनौती, अफसरों ने बैठक कर दी हिदायत

विज्ञापन
चंदौसी में जारई गेट में मुस्लिम समाज के लोगों को सीएए के बारे में समझाते एसडीएम व सीओ। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार को जुमे की नमाज है। पुलिस प्रशासन के सामने एक बार फिर शांति व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुवार से ही इसकी कवायद शुरू कर दी है। जिसके तहत कोतवाली में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। साथ ही विभिन्न मस्जिदों व मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, नमाज के बाद सीधे अपने घरों को जाने, किसी तरह का कोई विवाद नहीं करने की अपील की। इसके अलावा लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तार से समझाते हुए पत्रकों का वितरण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज पर जब लोग एकत्र होते हैं। उसके बाद कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ ज्ञापन देने, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने की बात कहते हैं, इसी बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव, फायरिंग, आगजनी करके माहौल को खराब करने का प्रयास किया जाता है। इस बार पुलिस प्रशासन पहले से ही तैयार है। इसके लिए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ अशोक कुमार ने कोतवाली में मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करके शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने की हिदायत दी।
इसमें हाफिज फईम, हाफिज मतीन, प्रधानाचार्य वसीमुद्दीन, मौलाना इस्तेखार, सभासद नईम, रऊफ शेरी, सभासद इरफान, कारी जमील, इमरान गनी, मास्टर वाहिद, इमरान लतीफी, आरिफ कुरैशी, एमए राना, सभासद गुलनवाज, शानू खां, बाबू प्रधान आदि शामिल रहे। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, कोतवाली प्रभारी आदि ने कई मस्जिदों पर जाकर वहां के मौलानाओं के अलावा आसपास मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर जिम्मेदार लोगों से बातचीत करके शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। नमाज के बाद सीधे अपने घरों को जाने की बात कही। साथ ही सीएए की जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है, लेने का नहीं। यह देश के नागरिकों पर लागू नहीं होता।
विज्ञापन

विवाद की आशंका को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवादों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य सभी कंपनियों की इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।
पुलिस शुक्रवार को लेकर सतर्क है। हालांकि पिछले आठ दिनों से लगातार पुलिस की ड्यूटियां लगी हुई हैं। पिछले शुक्रवार को जब चंदौसी में उपद्रव हुआ तो पुलिस बल काफी कम था। जिसके कारण उपद्रवियों न तोड़फोड़, आगजनी, पथराव कर दिया। लेकिन इस बार पुलिस चंदौसी शहर की शांति व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क है। जारई गेट, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट, फव्वारा चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम व सीओ भी लगातार फव्वारा चौक पर डेरा डाले हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी लगातार चंदौसी शहर में भ्रमण कर रही है। चंदौसी नगर में बीएसएनएल ब्रांड बैंड को छोड़कर अन्य सभी आपरेटर्स की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें