फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी में पुलिस प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
चंदौसी में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद वैन में गश्त करते अधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की देर रात पुलिस बल के करीब पच्चीस से अधिक वाहनों के काफिले के साथ शहर में वैन मार्च किया। इसमें दंगा नियंत्रण वाहन, वज्र वाहन भी शामिल थे। जिलेभर के कई वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों समेत जिलेभर का फोर्स भी साथ रहा।
विज्ञापन

मार्च निकालकर प्रशासन ने यह बताने की कोशिश की कि उपद्रवियों से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने एएसपी, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार आदि कई अधिकारियों के साथ दंगा नियंत्रण वाहन, बज्र वाहन, यूपी-112, लैपर्ड आदि करीब पच्चीस से अधिक वाहनों के काफिले के साथ संभल में हयातनगर, नखासा, संभल के बाद चंदौसी में आकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो पर सायरन बजाते हुए मार्च निकाला।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मार्च का उद्देश्य लोगों को भरोसा दिलाना है कि उन्हें किसी से घबराने की आवश्यकता नहीं है, सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। उपद्रव करने वालों को किसी भी स्थिति बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें