फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
चंदौसी के कचहरी परिसर पर तारीख पर आई महिला की तलाशी लेती पुलिस कर्मीं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। बिजनौर के न्यायालय परिसर में हुई हत्या की वारदात को लेकर यहां पुलिस न्यायालय परिसर में दूसरे दिन भी अलर्ट रही। अपर पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर आने जाने वालों की जांच की गई और वादकारियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजनौर के न्यायालय परिसर में एक आरोपी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। चंदौसी में करीब छह माह पूर्व तीन कैदियों ने जेल ले जाते समय वैन रोकर तीन पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें बंदियों के पास शस्त्र कहां से आए, इसका खुलासा आज तक भी नहीं हो सका है। इन वारदातों के मद्देनजर पुलिस खासी अलर्ट को गई।
मंगलवार के बाद बुधवार को भी अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर, बंदी गृह आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तारीखों पर आए वादकारियों व आरोपियों के पैराकारों से बातचीत की। चेकिंग अभियान में काफी सतर्कता बरती गई। इसीलिए महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं तलाशी ली। क्योंकि आशंका है कि बिजनौर में आरोपी की हत्या में प्रयुक्त असलाह को एक महिला ही थैले में छुपाकर लाई थी। इस दौरान कचहरी परिसर में हडकंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें