फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का पालन कराने को पुलिस ने चलाया डंडा

विज्ञापन
चंदौसी के फव्वारा चौक में लॉक डाउन के उल्लंघन में डंडा चलाती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति और प्रमुख बाजारों में हर रोज लॉक डाउन का उल्लंघन हो रहा है। अब पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक गुरुवार को सुुबह पौने दस बजे खुद मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल के साथ भीड़ लगाए लोगों पर सख्ती कराई। वैसे तो पुलिस को देखकर तमाम लोग इधर उधर हो गए लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो तर्क करने लगे। इन्हें पुलिस का डंडा दिखाया।
विज्ञापन

मंडी समिति में पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर किया और इसके बाद पुलिस अधीक्षक संता मिल पहुंचे। वहां राशन कोटेदार के यहां कुछ लोग थे। कोटेदार की दुकान पर न साबुन था न सैनिटाइजर था। ग्राहकों से जब एसपी ने पूछा कि क्या आपके हाथ सैनिटाइज कराए गए। इस पर ग्राहक चुप हो गए। एसपी ने कहा कि अगर ग्राहकों के हाथ सैनिटाइज नहीं कराए गए तो कोटेदार पर कार्रवाई होगी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक भगत सिंह चौक स्थित बैंक पर एसपी का काफिला रुका। बैंक के बाहर ग्राहकों के लिए घेरे नहीं बने थे।
एसपी ने शाखा प्रबंधक को बैंक के बाहर बुलाया और कहा कि अगर सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए घेरे नहीं खींचे गए तो कार्रवाई होगी। इस पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि वह खुद गोले बनवाएंगे। फव्वारा चौक, घंटाघर, फड़ियाई बाजार, कैथल गेट, चुन्नी मोहल्ला में भी एसपी ने दुकानों को बंद कराया और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। फव्वारा चौक स्थित नगर पालिका कार्यालय कुछ लोग भीड़ लगाए थे।
विज्ञापन

इन्हें कार्यालय से बाहर निकाल कर पुलिस ने डंडे से खदेड़ा। इसके बाद मुरादाबाद गेट में पुलिस ने उन लोगों को दौड़ाया जो अनावश्यक घूम रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और एसडीएम महेश दीक्षित उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें