फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर संभल में पुलिस प्रशासन की आज रहेगी एहतियाती सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद संभल में पुलिस और प्रशासन एहतियाती तौर पर सतर्क है। बवाल 19 व 20 दिसंबर को हुआ था। इस बवाल के बाद महिलाओं ने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद से लोग शांत हैं। कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका है लेकिन विरोध प्रदर्शन का अंदेशा अभी बरकरार है। अंदेशे के चलते पुलिस और प्रशासन एहतियाती सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

पुलिस और पीएसी के साथ अब अर्धसैनिक बल भी बुला लिया गया है। पुलिस व पीएसी की चार कंपनी संभल में हैं और पांच थानाध्यक्षों को पुलिस बल के साथ तैनात किया गया है। संभल को 12 सेक्टर में बांटा गया है।
संवेदनशीलता के हिसाब से पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी सेक्टरों पर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेटों की निगरानी रहेगी। नागरिकतासंसोधन कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था को लेकर बैठक करके संवाद भी किया गया है जिसमें लोगों ने कहा है कि वे शहर में अमन बनाए रखेंगे। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि संभल में एहतियाती सतर्कता अभी जारी रहेगी। लोगों से आग्रह है कि वे कानून हाथ में न लें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें