फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर वाहन किए सीज, लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
संभल के चंदौसी चौराहे पर वाहन चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। जगह जगह वाहनों की चेकिंग की गई। जो लोग अनावश्यक घूमते मिले उनके वाहनों के चालान किए गए हैं। जरूरतमंद लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया तो उनका भी चालान किया। भीड़ जमा करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य दिनों के मुकाबले लोग कम घूमते नजर आए। जो लोग दिखे वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

सब्जी व फल के ठेले और दुकानों पर भी लोगों की संख्या कम देखने को मिली है। बाहर से आने वाले लोगों का सिलसिला भी थम गया है। रविवार को जिलेभर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसा दिखाई दिया। इसी क्रम में 24 घंटे के भीतर 6 लोग गिरफ्तार किए गए। पूरे जनपद में 6 मुकदमे दर्ज किए गए हैं अब तक 246 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
80 मुकदमे दर्ज किए गए। उल्लंघन के चलते ही 831 वाहनों के चालान हुए हैं। 240 वाहन सीज किए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 72 वाहनों के चालान हुए हैं जिसमें 61 वाहन सीज किए गए। अब तक 470150 जुर्माना वसूला गया है। पुलिस की सख्ती के चलते रविवार को लॉक डाउन का पालन किया गया। गली मोहल्लों में भीड़ कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें