फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप

Sat, 12 Apr 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल शुक्रवार को संभल एसडीएम कोर्ट में मुकदमे की तारीख के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि चार अप्रैल को पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया। वह अपने धार्मिक स्थल पर पूजा करना चाहते थे।
संभल पुलिस ने चार अप्रैल को दिल्ली के रहने वाले अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत छह लोगों को जामा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग मस्जिद में पूजा करना चाहते थे। उस समय मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज हो रही थी। पुलिस को जैसी ही भनक लगी तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद संभल कोतवाली में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की धाराओं में इनके खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। एसडीएम कोर्ट से सभी को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मुकदमे में शुक्रवार को सभी लोग तारीख के लिए एसडीएम कोर्ट आए थे। इस दौरान सतीश अग्रवाल ने पुलिस पर गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह अपने धार्मिक स्थल पर पूजा करना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें