फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों को चपेट में ले रहा निमोनिया, खांसी के साथ फूल रही सांस

Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी। कड़ाके की ठंड में बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ गया है। सीएचसी में रोजाना करीब 30 बच्चे निमोनिया से पीड़ित पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे बच्चों में निमोनिया पीडि़तों की संख्या ज्यादा रहीं। वहीं, चिकित्सक भी बच्चों और तीमारदारों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सुबह-शाम कोहरा और सर्द हवाएं लोगों को बीमार कर रही है। लोगों को बुखार, खांसी, बदन दर्द, गले में खराश की समस्या हो रही है। वहीं, ठंड की चपेट में बच्चे ज्यादा आ रहा है। सीएचसी में रोजाना 10 से 12 साल से कम आयु के निमोनिया से ग्रस्त बच्चे पहुंच रहे हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरी वार्ष्णेय ने बताया कि रोजाना करीब 30 बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के पहुंच रहे हैं, जिनमें निमोनिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। बताया कि निमोनिया में सांस की भी समस्या होने लगती है। लापरवाही बरतने पर फेफड़ों में संक्रमण हो जाता है। पांच साल तक की आयु के बच्चों के लिए तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


लक्षण
- शरीर में कंपन
- सीने और पेट में दर्द
- सर्दी, जुकाम, बुखार होना
- नाक बहना, गले में इंफेक्शन, खर- खर की आवाज आना
.......
बचाव
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए।
- बच्चों का नियमित टीकाकरण कराएं।
- हल्की समस्या होने पर भी चिकित्सक से संपर्क करे।
- बच्चों को सुबह शाम पैरों में मोजे व जूते पहनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें