फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी की वैन में 94 लाख पकड़े

Sat, 04 Feb 2017 02:19 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नाे्‍ट
विज्ञापन
वैन में उस वक्त 94 लाख रुपये थे, लेकिन कोई कागज नहीं था। वैन पर सवार बैंक के डिप्टी मैनेजर भी कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं दे सके। इसलिए उड़नदस्ते के प्रभारी ने प्रकरण को पुलिस के हवाले कर दिया। कैश वैन कोतवाली भेजी गई। आयकर अधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने छानबीन की।
विज्ञापन



टीम प्रभारी महादेव वर्मा संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के निकट वाहनों को रोककर चुनाव आचार संहिता की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने वैन रोका। वैन में 94 लाख रुपये था, लेकिन वैन में मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास इस कैश से संबंधित कोई कागज नहीं था। कागज न होने की वजह से वैन को रोक लिया गया।

वैन में मौजूद पीएबी के डिप्टी मैनेजर चंद्रस्वरूप भटनागर ने बताया कि वह मुरादाबाद स्थित पीएनबी के करेंसी चेस्ट से रुपया लेकर चले थे। कुल एक करोड़ चार लाख रुपये थे। इसमें से दस लाख रुपये पीएनबी की हजरतनगरगढ़ी शाखा में दे दिए गए।
विज्ञापन


शेष कैश संभल और हसनपुर स्थित ब्रांचों में जाना था, लेकिन इससे पहले ही कैश वैन को रोक लिया गया। इसकी जानकारी पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारियों को दी गई।  

कैश हैंडलिंग से संबंधित  कोई कागजात नहीं थे। पुलिस की जांच में पता लगा है कि यह पीएनबी का कैश था। करेंसी चेस्ट से संभल और अमरोहा की विभिन्न ब्रांचों के लिए भेजा जा रहा था। अब इस बात का परीक्षण किया जा रहा है कि कहीं कैश ट्रांजेक्शन में चुनाव की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।

-महादेव वर्मा, डिप्टी कमिश्नर,वाणिज्य कर एवं उड़नदस्ता प्रभारी। 

जांच के दौरान पता लगा है कि पीएनबी का कैश था। इसे विभिन्न ब्रांचों के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन कागज न होने की वजह से इसे रोका गया। जांच की गई है।

-बीपी सिंह बालियान, सीओ।

लीड बैंक मैनेजर यह लिखकर दें कि इस लाने ले जाने में चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने यह बात लिखकर नहीं दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-राशिद अली खां, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें