फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का इस्राइल जाकर दोस्ती निभाना भारत की आत्मा पर सवाल खड़ा करता है : बर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्राइल जाकर दोस्ती निभाना भारत की आत्मा पर सवाल खड़ा करता है। और इतिहास हर तस्वीर को याद रखेगा। यह टिप्पणी संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्स पर की गई टिप्पणी में सांसद ने लिखा है कि गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 72,073 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग घायल हैं। ये आंकड़े पूरी दुनिया को झकझोर देने के लिए काफी हैं।
सांसद ने आगे लिखा है कि ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री ने इस्राइल दौरा किया है। जबकि मानवाधिकार संगठनों की चेतावनियां लगातार सामने आ रही हैं। सांसद बर्क ने सवालिया लहजे में लिखा है कि क्या यह 140 करोड़ भारतीयों की आवाज है। सांसद ने लिखा है कि दुनिया को हथियारों की नहीं, बल्कि इंसानियत और इंसाफ की जरूरत है।
विज्ञापन

सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने यह भी उल्लेख किया कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) का वारंट जारी हो चुका है। ऐसे में यह दौरा महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है कि जब इंसानियत लहूलुहान थी, तब भारत किसके साथ खड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें