संभल। त्यागी स्पोर्ट स्कूल एवं कन्या गुरुकुल कल्यानपुर में पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने पंजा लड़ाकर दमखम दिखाया। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी 2 जनवरी से 5 जनवरी तक उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती संघ द्वारा आगरा में होने वाली पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में सब जूनियर 55 किलो भार वर्ग में मोहम्मद साद प्रथम, 65 किलो भार वर्ग में हरगुन ढिल्लो प्रथम, जूनियर 50 किलो भार वर्ग में प्रवीण प्रथम, 50 किलो भार वर्ग में प्रियांशु प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में रितिक प्रथम, 65 किलो भार वर्ग में मुसिब प्रथम, यूथ वर्ग में 80 किलो भार वर्ग में मफाज कुरैशी प्रथम रहे।
सीनियर 80 किलो भार वर्ग में राजीव कुमार प्रथम, मास्टर वर्ग में 85 किलो भार वर्ग में मोहम्मद मारूफ प्रथम, दिव्यांग वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में अली वारिस प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में महेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं सीनियर बालिका वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में पाखी रक्षित प्रथम, 60 किलो भार वर्ग में ललिता गौतम प्रथम, 80 किलो भार वर्ग में राखी सैनी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता पंजा कुश्ती सचिव आर्य भोले सिंह त्यागी की निगरानी में हुई।