चंदौसी (संभल)। माध्यमिक स्कूलों की बालक-बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न संकुलों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने किया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग अंडर-19 में पहला मुकाबला एसएम इंटर कॉलेज संकुल व हिंद इंटर कॉलेज संभल संकुल के बीच खेला गया। जिसमें एसएम इंटर कॉलेज ने 47-5 के अंतर से जीत हासिल की। सीनियर बालक वर्ग अंडर-19 में एसएम इंटर कॉलेज संकुल व सिपाही लाल इंटर कॉलेज रजपुरा संकुल के बीच दूसरा मुकाबला हुआ। सिपाही लाल इंटर कॉलेज संकुल टीम 36-29 अंतर से विजयी हुई। सीनियर बालिका वर्ग अंडर-19 का पहला मैच एसएम इंटर कॉलेज संकुल और बाबूराम सिंह इंटर कॉलेज बबराला संकुल के बीच खेला गया। इसमें एसएम इंटर कॉलेज संकुल ने 27-9 अंतर से जीत हासिल की। सीनियर बालिका वर्ग अंडर-19 का दूसरा मुकाबला जनता इंटर कॉलेज जुनावई संकुल व बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज बबराला संकुल के मध्य हुआ। जनता इंटर कॉलेज की टीम 29-9 अंतर से जीती। जूनियर बालक वर्ग अंडर-17 का पहला मैच एसएम इंटर कॉलेज संकुल व बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज बबराला संकुल के बीच खेला गया। एसएम इंटर कॉलेज ने 47-28 अंतर से जीत हासिल की। जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17 का दूसरा मुकाबला जनता इंटर कॉलेज जुनवाई संकुल व बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज बबराला संकुल के बीच खेला गया। जनता इंटर कॉलेज संकुल टीम 14-13 के अंतर से विजयी हुई। सब-जूनियर बालिका वर्ग अंडर-14 का पहला मुकाबला एसएम इंटर कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज संकुल के बीच हुआ। जनता इंटर कॉलेज ने 27-19 अंतर से जीत हासिल की। बालक वर्ग में रेफरी की भूमिका शिवम् कुमार और बालिका वर्ग में रेफरी की भूमिका एके सिंह ने निभाई। इस मौके पर योगेश बाबू, मनोज कुमार, संजीव कुमार, चंद्रप्रकाश, चंद्रकांत यादव, राकेश दिनकर, मनवीर सिंह, ममता शर्मा, नेहा श्रीवास्तव, विनिता रानी, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।