बहजोई। जयपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में इंडोर शूटिंग रेंज बहजोई के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बहजोई से 14 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 11 खिलाडिया़ें ने प्री-नेशनल व नॉर्थ ज़ोन जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों में एयर राइफल युथ वर्ग में अभिमन्यु सिंह ने व एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में मृत्युंजय सिंह, आरव चिकारा, त्रेहान, अविराज आजाद ने, एयर राइफल सब यूथ वर्ग में नैतिक तिवारी, आराध्य यादव व युवराज ने, एयर पिस्टल महिला वर्ग में आराध्या ने तथा एयर राइफल पुरुष वर्ग में नीरज कुमार व सुरेंद्र सिंह व सुनील कुमार आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस बीच शूटिंग कोच मयंक कुमार व वीरपाल सिंह आदि रहे।