फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन क्रैश की सूचना पर दौड़े अफसर, बिजली लाइन में हुई थी स्पार्किंग

Sun, 08 Jan 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर धुआं उठ   रहा है। जल्दी ही आप पुलिस को भेज दीजिए। 
विज्ञापन

  यह फोन कॉल यूपी डायल 100 नंबर पर शनिवार को दिन में 11.39 बजे की गई। कॉल आने के कुछ ही देर में पुलिस की डायल 100 गाड़ी गांव में पहुंची क्योंकि प्लेन क्रैस होकर गिरने का मामला था इसलिए लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम ने तत्काल संभल जिले के एएसपी को मैसेज दे दिया। एएसपी मौके के लिए दौड़ पड़े। नखासा थाने के इंस्पेक्टर पहुंचे। मौके पर जाकर पता लगा कि कोई प्लेन क्रैश नहीं हुआ सिर्फ बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई थी और ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। स्पार्किंग के वक्त धुआं भी उठा था। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि 100 नंबर की सुविधा सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए दी है। इसके माध्यम से अगर कोई शरारत करता है तो सजा मिलेगी।
विज्ञापन


मैं अपने आफिस में था दिन में 11.39  बजे लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से प्लेन क्रैश होने का मैसेज मिला। मैं तत्काल पुलिस को साथ लेकर रजाभूड़ गांव पहुंचा लेकिन मैसेज फेक निकला। इस बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही उस व्यक्ति को ट्रेस किया जा रहा है जिसने कंट्रोल में 100 नंबर डायल करके फेक कॉल की थी। पुलिस की सर्विलांस टीम नंबर के आधार पर उस व्यक्ति तक पहुंचेगी और जांच के बाद कार्रवाई होगी। - राममूरत यादव, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें