फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल में तीर्थाटन शुरू, गाजियाबाद से आए लोग

Sun, 19 Jan 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जिले के प्राचीन तीर्थों का दर्शन करने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरनंदी महानगर गाजियाबाद के पदाधिकारी संभल आए। पदाधिकारियों ने शिव मंदिर, भगीरथ तीर्थ व खग्गू सराय समेत कई तीर्थ स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की।

गाजियाबाद से स्वयंसेवक संघ हरनंदी महानगर प्रचारक ललित शंकर के नेतृत्व में करीब 40 पदाधिकारी सुबह करीब नौ बजे प्राचीन तीर्थ स्थलों का दर्शन करने संभल पहुंचे। पहले पदाधिकारियों ने देहपा स्थित शिव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पदाधिकारी रायसत्ती स्थित प्राचीन भगीरथ तीर्थ पर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की, जहां से दल खग्गू सराय में 46 वर्षों से बंद मिले प्राचीन मंदिर में पहुंचा। संघ के पदाधिकारियों ने प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचकर जय कल्कि जय जगतपते पदमापति जय रमापते आदि भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संघ के पदाधिकारियों ने सूर्यकुंड तीर्थ मंदिर, मनोकामना मंदिर, प्राचीन श्री कल्कि विष्णु मंदिर, वंश गोपाल कल्कि धाम बेनी पुर चक, क्षेमनाथ तीर्थ, चंद्रेश्वर तीर्थ, पंच प्रयाग तीर्थ आदि का भ्रमण किया। इसके बाद सभी पदाधिकारी गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। इस दौरान महानगर संचालक प्रदीप, कार्यवाह अमरदीप, विद्यार्थी प्रमुख पुष्कर, खोड़ा के प्रचारक अनंत, गोपाल शर्मा, मुकेश गोयल, असमोली खंड कार्यवाह अंकुर कुमार, अजय, रविंद्र, राजेश सिंघल, रामझलक, रणवीर, भूपेंद्र सारस्वत, देव चंद सैनी, सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें