फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में खेली फूलों की होली

Thu, 20 Sep 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
चंदौसी के श्रीगणेश मेले में कलाकारों पर फूल बरसाते जिलाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंदौसी।  मेला श्रीगणेश चौथ में 'एक शाम-कान्हा के नाम' के कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों ने फूलों की होली खेली जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी मेला कमेटी के पदाधिकारियों, नगरवासियों ने फूल बरसाए। साथ ही कलाकारों ने ब्रजगीतों से समां बांध दिया। 

विज्ञापन

श्रीगणेश मेले में स्थित जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में मेलाध्यक्ष  जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने फीता काटकर एक शाम-कान्हा के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने राधा कृष्ण वेष में विभिन्न गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण फूलों की होली आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी समेत सभी अधिकारियों, मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कलाकारों के साथ साथ एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली का लुत्फ उठाया। रविंद्र कुमार रूपी, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, सतेंद्र मामा, डा. कमल आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें