फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हयातनगर में निकली फूलडोल शोभायात्रा

विज्ञापन
हयातनगर में फूलडोल शोभायात्रा में शामिल झांकी।  संवाद
विज्ञापन
संभल। प्राचीन मेला मंदिर धर्मकूप कमेटी हयातनगर की ओर से सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण की फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जर्मन वाला मंदिर से भाजपा नेता दिनेश जाटव ने फीता काटकर किया जबकि कल्पना वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा जर्मन वाला मंदिर से पुरानी पुलिस चौकी से होकर हयातनगर के विभिन्न स्थानों से होती हुई प्राचीन मंदिर धर्मकूप पर संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष डॉ.केके गुप्ता, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, नितिन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
वहीं प्राचीन मंदिर धर्मकूप पर चौथे दिन मेले का उद्घाटन भाजपा नेता राजेश सिंघल ने फीता काटकर किया। अमित वार्ष्णेय और सुशील वार्ष्णेय ने दीप जलाया। मेले लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने मीना बाजार में खरीदारी की। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने झांकियों को प्रस्तुत किया। इसमें खाटू श्याम, भगवान श्री कल्कि की झांकी रहीं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम चंद्रपाल वार्ष्णेय भट्ठे वालों की स्मृति में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि मनोज वार्ष्णेय, लक्षित सिंघल, जतिन सक्सेना, नितिन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अरविंद सर्राफ, ओमबाबू सर्राफ, लक्ष्मीकांत वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें