फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पालतू कुत्ते ने भेड़िये से 11 माह की बच्ची को बचाया

Thu, 02 Jan 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

कैलादेवी क्षेत्र के गांव रोरादीप में बुधवार रात 6:30 बजे भेड़िया 11 माह की बच्ची को उठाकर ले जाने लगा। इस बीच ग्रामीण का पालतू कुत्ता भेड़िये से भीड़ गया। वहीं, शोर सुन आसपास के लोगों के पहुंचने पर भेड़िया भाग गया। कुत्ते और भेड़िये के बीच छीना-छपटी में बच्ची गिरकर घायल हो गई।
क्षेत्र के गांव रोरादीप निवासी अवधेश ने बताया कि उसका घर गांव के बाहरी छोर पर बना है। बुधवार रात 6:30 बजे गांव में ही डेयरी पर दूध देने गया था। घर पर उसकी 11 माह की बेटी और पत्नी मौजूद थी। बच्ची चारपाई पर थी, जबकि पत्नी घर में ही कुछ काम में लगी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, इस बीच एक भेड़िया अवधेश के घर में घुस गया और चारपाई पर सो रही उसकी बेटी को मुहं में दबाकर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण का पालतू कुत्ता भेड़िए को देखकर भौंकने लगा और बच्ची को ले जा रहे भेड़िए से भिड़ गया। बच्ची को उसके मुंह से छुड़ा लिया। इस बीच अवधेश की पत्नी अपनी बेटी को लेकर पड़ोसी के घर चली गई। वहीं, शोर शराबा सुन आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर अवधेश के घर पर पहुंचे। जिन्हें देकर भेड़िया भाग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को गांव में भेड़िये होने की सूचना दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि गांव में जानवर के पदचिह्न मिले है। जिनकी फोटो ग्राफी कराई गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह पदचिह्न किस जानवर के है। उधर, सूचना पर भी वन विभाग के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें