गुन्नौर। शनिवार को तहसील क्षेत्र के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी प्रदीप (27) अपने गांव निवासी सोरन (59) और सोरन के बेटे सत्यप्रकाश (26) को बाइक पर बैठाकर दवा दिलाने गुन्नौर आ रहा था। इसी दौरान गुन्नौर नगर में स्थित मेरठ बदायूं हाईवे पर रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक सामने से आ रहे ई-रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोरन और सत्यप्रकाश को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडीकल में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम घायल सोरन की मौत हो गई। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक सोरन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद