मढ़न (संभल)। मुरादाबाद के लोधीपुर में मंगलवार की रात हादसे में घायल हुए असमोली के गांव डोंडी निवासी प्रसादी (40) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई है। उनका उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था।
असमोली के गांव डोंडी निवासी प्रसादी लोधीपुर की एक फर्म में लकड़ी की पॉलिश का काम करता था। मंगलवार की रात पैदल होटल से खाना लेने के लिए गया था। लौटते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर चोट आई थी। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी जयवीरी के अलावा दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है। कार्रवाई के लिए पाकबड़ा थाने में तहरीर दी है। संवाद