फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर परिजन चिंतित, चिकित्सकों दे रहे बचाव के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बच्चों के लिए खतरनाक कोरोना की तीसरी लहर को लेकर परिजन चिंतित हैं। जागरूक परिजन चिकित्सकों की सलाह ले रहे हैं। जिससे बच्चों की पूरी तरह सुरक्षा की जा सके। वहीं दूसरी ओर इस तीसरी लहर में बुजुर्ग भी चपेट में आ सकते हैं। ऐसा स्वास्थ्य विभाग का कहना है। चिकित्सक बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाए बता रहे हैं और घरों से कम ही निकलने की सलाह दे रहे हैं। बच्चों के ख्याल के लिए परिजनों को भी खुद का ख्याल रखने की सलाह दी जा रही है। कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक स्तर से होकर गुजरी है। काफी लोगों को जान गंवानी पड़ी है। तीसरी लहर को लेकर शासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयारियों की बात कह रहे हैं। ऐसे में उन परिजनों की चिंता बढ़ गई है जिनके बच्चे छोटे हैं। जागरूक लोग बाल रोग विशेषज्ञों से सलाह लेने में जुटे हैं। जिससे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। बाल रोग विशेषज्ञ की माने तो जिन बच्चों को एमएमआर का टीका लगा होगा वह बच्चे इस संक्रमण की चपेट में कम ही आएंगे। और छोटे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मां का दूध ही सर्वोत्तम है। वहीं दूसरी ओर ह्दय रोग विशेषज्ञ का कहना है कि तीसरी लहर बुजुर्गों को भी चपेट में ले सकती है। इसलिए इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जाए और बुजुर्गों के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें